अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मानिक चौक पर ट्रांसफार्मर व पोल गिरने के बाद गुरुवार तड़के 4:30 बजे गुल हुई बिजली देर रात करीब 3:30 बजे बहाल हो सकी। करीब 23 घंटे तक चले बिजली संकट के बीच आपूर्ति बहाल करने की कोशिश के दौरान अचानक डबल फेस आने से कई घरों के बिजली उपकरण फुंक गए, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। रातभर भयभीत भी रहे। बताया गया कि हादसे के बाद बिजली विभाग की टीम दिनभर मरम्मत कार्य में जुटी रही। देर रात करीब डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की गई। इसी दौरान अचानक लाइन में डबल फेस आ गया। इससे कई घरों में तेज वोल्टेज पहुंच गया और बिजली उपकरण खराब हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार हाईटेक पैथोलॉजी लैब के संचालक डॉ. भरत वार्ष्णेय की वॉशिंग मशीन फुंक गई। इसके अलावा कई घरों में सबमर्सिबल पंप समेत अन्य उपकरण भी खराब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.