इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- सैफई, संवाददाता। सैफई व बसरेहर ब्लॉक में बिजली की अव्यवस्था को लेकर कई ग्राम पंचायओं के प्रधान नाराज हैं। उन्होंने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल को शिकायती पत्र देकर यहां तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्राम प्रधान बलराम सिंह, ज्ञान देवी, शशि प्रभा, ईश्वरी और रामनरेश ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों की हस्ताक्षर के साथ शिकायती पत्र जिला अधिकारी को दिया है। इसमें कहा गया है कि बिजली विभाग के कार्यों के कारण उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से कटौती का सामना करना पड़ता है। छोटे कारखानों को गांव की लाइन से बिजली दी जाती है जिसकी चलते घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। उनकी बिजली काट दी जाती है, इससे गांव में अंधेरा छा जाता है । यह आरोप भी लगाया गया है कि संबंधित जूनियर इंजीनियर नियमो...