सोनभद्र, अप्रैल 26 -- अनपरा,संवाददाता। उत्पादन निगम के पनकी -जवाहरपुर बिजलीघरों का परिचालन-अनुरक्षण के निजीकरण के फैसले से बिजली अभियंता- कर्मचारी भड़क गये है। आगामी 13 मई 2026 को प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों में कर्मी पूरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करेंगे। इस पर भी यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेशव्यापी आंदोलन प्रारंभ किया जायेगा। संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि संघर्ष समिति की कोर कमेटी की 26 अप्रैल को आयोजित बैठक में पनकी एवं जवाहरपुर ताप विद्युत गृहों के परिचालन एवं अनुरक्षण कार्य को यूनिफाइड टेंडर के माध्यम से निजी कंपनियों को सौंपे जाने के प्रस्ताव पर गहरी चिंता एवं कड़ा विरोध व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- काली पट्टी बांधकर 13 मई को काम करेंगे बिजली कर्मचारी संघर्ष समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.