बिजली अभियंताओं पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई रोकी जाए
लखनऊ, अप्रैल 10 -- राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उप्र ने ट्रांसफार्मरों को क्षतिग्रस्त होने से रोकने के लिए प्रदेश के सभी जनपदों पर कार्यशाला बुलाई। इसमें सदस्यों ने चर्चा कर जनपद के उच्च अधिकारियों को पत्र सौंप कर अनावश्यक उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों और वेतन कटौती रोकने की मांग की। बैठक में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे अवर अभियंताओं की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ई. गोपाल वल्लभ पटेल ने स्पष्ट किया कि ट्रांसफार्मरों की क्षतिग्रस्तता को न्यूनतम करने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, पर्याप्त मानव संसाधन एवं यथार्थपरक कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जानी चाहिए। बिना आधारभूत सामग्री एवं सुविधाओं को उपलब्ध कराए किसी भी कार्मिक पर दंडात्मक कार्रवाई करना न्यायोचित नहीं है। ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.