लखनऊ, फरवरी 26 -- राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने लेसा अमौसी जोन के अभियंताओं के निलंबन का विरोध किया है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल वल्लभ पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अमौसी जोन में 100 किमी के विस्तृत क्षेत्र और 53 उपकेंद्रों के संचालन के लिए मात्र 01 अधिशासी अभियंता, 03 उपखंड अधिकारी और 03 जूनियर इंजीनियर तैनात हैं। नई वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद प्राप्त 13,760 आवेदनों में से सीमित मैनपावर के बावजूद 10,473 निरीक्षण पूर्ण किए गए। एक-एक जूनियर इंजीनियर प्रतिदिन 35-40 स्थलीय निरीक्षण कर रहा है, जो व्यावहारिक रूप से असंभव है। उन्होंने बताया कि इं. रविंद्र कुमार को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया, लेकिन अब निलंबित कर दिया गया। इसे मनोबल गि...