मेरठ, जुलाई 27 -- बिजली विभाग के अफसरों ने कांवड़ मार्ग पर बिजली सुरक्षा को लेकर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्रा ने अधिकारियों के साथ औघड़नाथ मंदिर एवं आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया। बिजली अधिकारियों के साथ उन्होंने मंदिर के आसपास एवं कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। बिजली के खंभों पर आठ फीट की ऊंचाई तक की जा रही पॉलीथिन टेपिंग का भी निरीक्षण किया। बिजली लाइनों एवं मंदिर-मेला क्षेत्र को की जाने वाली निर्बाध आपूर्ति को लेकर अधिशासी अभियंताओं, एसडीओ को निर्देश भी दिए।

सुरक्षा अभियान में तेजी इधर, कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को करंट और अन्य विद्युत दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पीवीवीएनएल डिस्कॉम प्रबंधन ने कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा अभियान में तेजी ला दी। शहर से लेकर देहात तक कांव...