अमरोहा, जनवरी 31 -- अमरोहा, संवाददाता। उपभोक्ता की शिकायत के बाद ऊर्जा मंत्री स्तर से नौगावां सादात बिजलीघर पर तैनात जेई व लाइनमैन के खिलाफ हुई विभागीय कार्रवाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि शिकायत और उस पर हुई कार्रवाई से नाराज विभागीय अधिकारी-कर्मचारी अब शिकायतकर्ता का उत्पीड़न कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने विभागीय अफसरों पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामले में डीएम स्तर पर शिकायत कर जांच व कार्रवाई करने की मांग की है। नौगावां सादात कस्बे के मोहल्ला बड़ी इमली निवासी अली रजा पुत्र तुराब अली शुक्रवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नौगावां सादात मंडल अध्यक्ष हैं। बीती 22 जनवरी को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर उन्होंने अपने रिश्ते के भाई अली यूसा को विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.