बिजली अफसरों पर भड़के विधायक, शिकायतों के निस्तारण के निर्देश
सहारनपुर, जून 5 -- नकुड़। विद्युत निगम की समीक्षा बैठक में विधायक मुकेश चौधरी ने बिजली अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में पहुंचे लोगों ने गलत बिजली बिल, खराब ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज, जर्जर लाइनें और नए कनेक्शनों में देरी की शिकायतें दर्ज कराईं। शिकायतों पर विधायक ने अधिकारियों से जवाब-तलब किया और लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने नगर क्षेत्र में स्थायी लाइनमैन की तैनाती, गलत बिलों के तत्काल संशोधन तथा खराब ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के भीतर बदलने के निर्देश दिए। बैठक में आई 40 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के 5 इंजीनियरों के खिलाफ ऐक्शन, लापरवाही पर एमडी का सख्त रुख इस दौरान जैनपुर गुरुद्वारा से जुड़े मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.