बिजली अफसरों के निलंबन पर जताया आक्रोश, निंदा प्रस्ताव पारित
मेरठ, अप्रैल 2 -- अभियंता संघ मेरठ इकाई की मासिक बैठक बुधवार को मुख्य अभियंता वितरण क्षेत्र प्रथम/द्वितीय कार्यालय विक्टोरिया पार्क के सभागार में हुई। बैठक में आगामी ग्रीष्म काल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण मेरठ क्षेत्र प्रथम के अंतर्गत 33केवी वर्टिकल के एक अधिशासी अभियंता, दो सहायक अभियंता एवं दो अवर अभियंताओं के निलंबन को लेकर भी चर्चा की गई। अभियंताओं ने एकमत से प्रबंधन की कार्यवाही के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। अभियंताओं ने फील्ड में आ रही तकनीकी एवं व्यवहारिक कठिनाइयों से संघ पदाधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में सीपी सिंह, निखिल कुमार, आलोक त्रिपाठी, प्रगति राजपूत, सौरभ मंगला, सौरभ कांबोज मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.