मैनपुरी, अप्रैल 27 -- मुख्य अभियंता फिरोजाबाद जोन भरत सिंह ने सोमवार को जनपद का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता खंड तृतीय कार्यालय में बिजली आपूर्ति की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देना विभाग की प्राथमिकता है। जिसमें किसी भी प्रकार की हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर टीमें तत्काल सक्रिय होकर उनका समाधान सुनिश्चित करें। सोशल मीडिया व उपकेंद्र के सीयूजी के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों को रजिस्टर में अंकित किया जाए और शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने के बाद ही शिकायत बंद की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना सीयूजी नंबर हमेशा चालू रखे और कॉल रिसीव करें। उपभोक्ता देवो भव: के तहत कार्य करें और उपभोक्ताओं से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.