लखनऊ, अक्टूबर 7 -- केस-एक अलीनगर सुनहरा निवासी सुरेश तिवारी का दो किलोवाट लोड कनेक्शन (खाता सं. 2494954442) है। विभाग ने छह सितम्बर को 2.08 लाख रुपये का बिल भेज दिया। उन्होंने विभाग में शिकायत की, लेकिन विभाग ने बिल संशोधित करने की बजाये कनेक्शन काट दिया। पीड़ित उपभोक्ता ने मुख्य अभियंता से शिकायत की तो करीब 13 हजार रुपये का संशोधित बिल भेजा।

केस-दो गोमतीनगर विस्तार निवासी एके शुक्ला के यहां प्रीपेड मीटर था। 28 अगस्त को पोस्टपेड मीटर (खाता सं.3774187603) लग गया। इसके बाद सितम्बर में 74 हजार रुपये का बिल भेज दिया। एक महीने का भारी भरकम बिल देखकर परेशान उपभोक्ता ने विभाग में शिकायत की, लेकिन कुछ दिन बाद ही कनेक्शन कट गया। जिसके बाद एक्सईएन से शिकायत की तो पता चला कि बिल गड़बड़ है। लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।

लेसा की लापरवाही लेसा की लापरवाही ...