वाराणसी, सितम्बर 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत विभाग के पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश के 78 हजार संविदाकर्मियों को वह आउटसोर्स निगम में शामिल कराएगी। महमूरगंज स्थित एक लॉन में शनिवार को विद्युत पेंशनर्स परिषद के आंचलिक सम्मेलन में यह आश्वासन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद पेंशनरों को उन्होंने आश्वस्त किया कि वह उनकी मांगें सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। पूर्वांचल डिस्कॉम के निदेशक (कार्मिक/प्रशासन) अशोक कुमार सेठ ने कहा कि पेंशनरों की मांगें प्रबंधन तक पहुंचाई जाएंगी। इससे पहले मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर विद्युत पेंशनर्स परिषद के आंचलिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथियों और पेंशनरों का स्...