आरा, अप्रैल 10 -- शाहपुर। विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र एवं अन्य विद्युत संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु अप्रैल 2026 से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर बाद 2:00 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। इसी के तहत शाहपुर विद्युत उप केंद्र एवं करनामेपुर विद्युत केन्द्र मे विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शाहपुर विद्युत उप केंद्र के कार्यालय मे सात लोगों ने अपनी फरियाद रखी। शाहपुर विद्युत उप केंद्र के कनीय विद्युत अभियंता नीतीश कुमार ने बताया कि सात लोगों की शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया। करनामेपुर विद्युत उप केंद्र कार्यालय में हिरखी पिपरा तथा ईश्वरपुरा का बिजली बिल मे सुधार का दो मामला आया। करनामेपुर विद्युत उप केंद्र के कनीय विद्युत अभियंता पवन कुमार ने बताया कि विद्युत विपत्र में सुधार के लिए बिहिया विद्युत...