मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आंधी और बारिश से एक बार फिर जिले की बिजली आपूर्ति चरमरा गयी। शहर व ग्रामीण इलाके में ब्रेक डाउन हो गया। रात नौ बजे के बाद स्थिति सामान्य हुई। आधे शहर में शाम 4.32 बजे से लेकर रात 8.25 बजे तक बिजली गुल रही।एमआईटी पीएसएस सबसे अधिक देर तक ब्रेक डाउन में रहा। इससे सिकंदरपुर, एमआईटी, ब्रह्मपुरा, लक्ष्मी चौक, बैरिया, राहुल नगर, संजय सिनेमा मोहल्ला, दामोदरपुर, बैरिया बस स्टैंड, दादर, अखाड़ाघाट, गोबरसही, बीबीगंज, भगवानपुर, फरदोगोला, पताही, लदौरा, खरौना, पताही हरि, परमानंदपुर, मिठनपुरा, मालीघाट, रामदयालु आदि इलाके में बिजली गुल रही। अधिकांश जगहों पर पेड़ आदि से हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से स्वीच ट्रीप हुआ और बिजली गुल हो गयी। फॉल्ट को पकड़ने में बिजली विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रात साढ़...