शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। शहर की स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट द्वारा मोहल्ला बिजलीपुरा में समस्त छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क तीन दिवसीय समर कैम्प का आयोजन शुरू किया गया है। संस्था अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार सागर ने बताया कि इस समर कैम्प में बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा नृत्य, ताइक्वांडो और एक्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर एवं बिजलीपुरा की नामित पार्षद श्रीमती अल्पना श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस दौरान भाजपा के सक्रिय सदस्य विकास गुप्ता ने मुख्य अतिथि का पटका पहनाकर स्वागत किया। पार्षद अल्पना श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। अंत में संस्था अध्यक्ष कुमार सागर ने ...