गाज़ियाबाद, मई 21 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम स्थित विद्युत उपकेंद्र-दो से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की कॉपर की 15 पट्टियां चोरी होने का मामला सामने आया है। विभागीय अधिकारियों ने बिजलीघर में तैनात दो संविदा कर्मियों पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी। डीसीपी नगर धवल जायसवाल का कहना है कि दोनों संविदा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...