आगरा, मई 1 -- शहर के प्रभुपार्क में स्थित बिजली उपकेंद्र में पावर परिवर्तन व प्रोटेक्शन कार्य के लिए बिजली विभाग के द्वारा लिए गए शट डाउन की वजह से लोग भीषण गर्मी में परेशान नजर आए। बिजली विभाग ने सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक का शट डाउन लिया था। उपकेंद्र में कार्य के चलते शाम छह बजकर 30 मिनट तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। काम लगातार आगे खींचने पर करीब सात बजे पूरा हो सका। शुक्रवार को बिजली विभाग के इंजीनियर प्रभुपार्क पार्क स्थित बिजली उपकेंद्र पर लगातार पावर परिवर्तन और प्रोटेक्शन का कार्य करते रहे। बिजली कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद चार बजे तक कार्य पूरा नहीं हो पाया। यह भी पढ़ें- सुबह के समय दौलतबाग क्षेत्र में डेढ़ घंटे बाधित रही बिजली शहर के गोशाला, रेलवे रोड व नमामिगंगे फीडर पर नौ घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही तो लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.