बिजलीघर में पावर ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग से रातभर गर्मी से जूझा अलीगंज
एटा, जून 29 -- अलीगंज बिजलीघर में 05 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद रविवार को दूसरे ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग का कार्य किया गया। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विद्युत निगम ने रविवार सुबह करीब 04 बजे से शटडाउन लिया, जिससे कस्बा की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं उपभोक्ताओं का आरोप है कि पूरी रात में मुश्किल से एक से डेढ़ घंटे ही बिजली मिली, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता अश्वनी कुमार ने बताया कि कस्बा की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बिजली आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि पूरी रात में कस्बा में केवल एक से डेढ़ घंटे ही बिजली आई, जबकि बिजलीघर से लगे गांवों में अपेक्षाकृत अधिक समय तक बिजली मिलती रही। यह भी पढ़ें- बिजलीघर में पावर ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग से रातभर गर्मी से जूझा अलीगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.