अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रावण टीला बिजलीघर में उपद्रव मचाने के मामले में क्वार्सी थाने में 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें एसएसओ से मारपीट व सब-स्टेशन पर तोड़फोड़ के आरोप हैं। मामले में अवर अभियंता धर्मपाल ने तहरीर दी थी। इसमें कहा था कि 10 अप्रैल की रात साढ़े आठ बजे विद्युत सप्लाई के कनेक्शन जुड़वाने के लिए रावन टीला सब स्टेशन पर आए 10-15 अज्ञात लोगों ने उपद्रव किया। सबस्टेशन पर तोड़फोड़ की गई। टेबिल कुर्सी को तोड़ दिया गया। टीजी-2 राम किशोर व एसएसओ धर्मेंद्र कुमार के साथ मारपीट की गई। बाद में पुलिस के आने के बाद वहां से चले गए। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के नौ अधिकारी न्यायालय में तलब, नोटिस जारी कुछ लोग रावन टीला सबस्टेशन पर कनेक्सन जुड़वाने के लिए रोजाना उपद्रव करते हैं। जबकि बिल जमा ह...