बिजलीघर में घुसा सांप, कर्मचारियों में मची अफरातफरी
अमरोहा, जून 25 -- अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में धनौरा उर्फ मुरादनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र में बुधवार रात एक सांप घुस जाने से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सांप स्मार्ट मीटर की पेटी के नीचे जाकर छिप गया था। ड्यूटी पर तैनात एसएसओ अजय कुमार और टीजीटू अंकित ने सांप को पेटी के नीचे घुसते हुए देख लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने पूरी रात सतर्कता के साथ ड्यूटी की। गुरुवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे संविदा लाइनमैन सुरेंद्र सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने मीटर की पेटी को सावधानीपूर्वक हटाया। लाठी-डंडों की मदद से पेटी हटाने पर सांप जंगल की ओर भाग गया। यह भी पढ़ें- बिजलीघर में घुसा सांप, कर्मचारियों में मची अफरातफरी यह भी पढ़ें- किराएदार ने फ्लैट में पाल रखे थे सांप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.