शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- जिले के आवास विकास बिजलीघर में जरूरी तकनीकी कार्य के चलते आज सात घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े साउथ सिटी, आवास विकास, अजीजगंज, नवादा और इंदेपुर सहित कई इलाकों में उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी। एक्सईएन प्रबोध राजपूत ने बताया कि यह बंदी गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने और ट्रांसमिशन में सुधार के लिए की जा रही है। उन्होंने लोगों से संयम रखने और आवश्यक उपकरणों का सही इस्तेमाल करने की अपील की है। बिजली कटौती सुबह से दोपहर तक रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.