उरई, मई 16 -- माधौगढ़। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र जगम्मनपुर पर स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में फैल रही भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का नेतृत्व एसडीओ अक्षय कुमार शर्मा ने किया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण एवं विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे। कैम्प के दौरान एसडीओ अक्षय कुमार शर्मा ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और उसके लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा स्मार्ट मीटरों को अब पोस्टपेड कर दिया है। जिनका बिल प्रत्येक माह रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आयेगा तथा जिसका भुगतान बिजली उपभोक्ताओं को माह की 10 तारीख तक करना होगा। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष मेगा कैंप शुरू स्मार्ट मीटर की प्रीपेड कार्य प्रणाली को शासन ने बन्द कर दिया है। ...