बिजलीघर पर किसानों का हंगामा, बिजली संकट को लेकर धरना-प्रदर्शन
एटा, जून 30 -- मारहरा, बिजली संकट से परेशान किसानों का गुस्सा मंगलवार को मारहरा विद्युत उपकेंद्र पर फूट पड़ा। ग्राम धरपसी और नगला आशा के ग्रामीणों एवं किसानों ने बिजलीघर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिजली न आने पर नाराजगी व्यक्त की। आरोप लगाया है कि फोन भी नहीं उठाते है। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि समय पर पानी न मिलने से उनकी फसलें सूखने लगी हैं और भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि विभाग उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिसके चलते उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.