शामली, मार्च 24 -- कैराना। कनेक्शन काटे जाने के बाद बिजलीघर पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। क्षेत्र में करीब पांच हजार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। मंगलवार को बिजलीघर पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान शोएब मलिक ने बताया कि ईद से पहले ही उनके घरों की बिजली गुल हो गई थी, जिसके चलते त्योहार पर उन्हें मोमबत्ती के सहारे काम चलाना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिल जमा करने के बावजूद भी मीटर से आगे बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो रही है, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.