बिजलीघर पर उत्तराखंड किसान मोर्चा का धरना, सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन
रुडकी, जून 4 -- मंगलौर, संवाददाता। उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और मनमाने बिल थमाने समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर गुरुवार को मंगलौर बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की मनमानी बंद नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बिजलीघर पर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती बंद किए जाने, काम लटकाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई, ट्यूबवेल की लाइनों के ढीले/जर्जर तारों और खराब खंभों को बदलने, किसानों की शिकायतें दूर करने, बिना मीटर रीडिंग के मनमाने और अत्यधिक बिलों पर रोक लगाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.