सोनभद्र, अप्रैल 26 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल के बिजलीघरों में कोयला स्टॉक तेजी से कम हो रहा है। 1200 मेगावाट के एमईआईएल अनपरा सी में शनिवार तक महज तीन दिन का 49 हजार टन कोयला शेष बचा था। एनटीपीसी के रिंहद और सिंगरौली बिजलीघरों में भी महज तीन सप्ताह में 79 हजार टन और 48 हजार टन कोयला स्टॉक कम हुआ है। अप्रैल माह में ही पिट हेड इन दोनों बिजलीघरों में नारमेटिव कोयला स्टॉक का क्रमश: 89 प्रतिशत और 75 प्रतिशत कोयला स्टॉक ही शेष बताया गया है। पूर्ण क्षमता से उत्पादन के बावजूद उत्पादन निगम के अनपरा बिजलीघर में ही कोयला स्टॅाक मानक का 122 प्रतिशत मौजूद है लेकिन इसमें भी बीते तीन सप्ताह में 48 हजार टन की कमी आयी है। शनिवार तक बिजलीघर में 7.85 लाख टन कोयला मौजूद बताया गया है। ओबरा बिजलीघर में तेजी से कोयला स्टॉक घटा है। चालू माह में ही 1.16 लाख टन...