बिजलीघरों पर विभिन्न मांगों को लेकर गरजे आउटसोर्सिंग कर्मचारी
हाथरस, जुलाई 31 -- हिन्दुस्तान टीम, बिजलीघरों पर तैनात आउट सोर्सिंग कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशित है। गुरुवार को सादाबाद, सासनी व पुरदिलनगर स्थित बिजलीघरों पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया। यूपी पावर कॉरपोरेशन के आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र सादाबाद, नानऊ, मई और गीगला पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता, बिजली वितरण मंडल हाथरस को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- विद्युत उपकेन्द्रों पर आउटसोर्सिंग संविदा कर्मियों ने कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.