बिजलीघरों को भेजा रिकार्ड 57 रैक कोयला
सोनभद्र, मार्च 24 -- अनपरा,संवाददाता। युद्धजनित परिस्थितियों के कारण वैश्विक स्तर पर उत्पन्न ऊर्जा संकट के समय एनसीएल ने विद्युत गृहों को एक दिन में रिकॉर्ड 57 रेलवे रैक कोयला प्रेषित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रविवार को एनसीएल द्वारा 4.14 लाख टन कोयला बिजलीघरों को भेजा जिसमें रिकॉर्ड 2.2 लाख टन कोयला भारतीय रेल के माध्यम से भेजा गया जबकि शेष मात्रा एमजीआर सिस्टम, सड़क मार्ग एवं पाइप बेल्ट द्वारा प्रेषित की गई। इस दौरान घरेलू कोयला एक भरोसेमंद ऊर्जा स्त्रोत बन गया है। एनसीएल का पिट हेड स्टॉक 8.3 मिलियन टन है, वहीं माइंस के अंदर कोयला एक्सपोजर 10.5 मिलियन टन है। नतीजतन माना जा रहा है कि यदि युद्ध से ऊर्जा संकट बढ़ा तो ताप विद्युत इकाइयों एवं अन्य उद्योगों की मांग को पूर्ण करने को एनसीएल पूरी तरह से तैयार है । एनसीएल प्रवक्ता रामवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.