सोनभद्र, अप्रैल 24 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन गर्मियों के दौरान प्रदेश की बिजली व्यवस्था बिगाड़ने पर आमादा है। समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने डर और दमन की प्रबन्धन की नीतियों की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां तत्काल वापस नहीं ली गईं, तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। कहा कि ऊर्जानिगम प्रबंधन ने पनकी ताप बिजली घर और जवाहरपुर ताप बिजली घर के संचालन और अनुरक्षण का 25 साल के लिए निजी कंपनी को टेंडर जारी करने का फरमान निकाला है जो बिजली अभियंता-कर्मचारियों को भड़काने वाला कदम है। कहा कि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण, ओबरा एवं अनपरा विद्युत परियोजनाओं को ज्वाइंट वेंचर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.