लखनऊ, अप्रैल 29 -- काकोरी, संवाददाता। लेसा के एफसीआई उपकेंद्र में मंगलवार रात उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र के एसएसओ सहित संविदाकर्मी से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने एवं एसएसओ का मोबाइल छीनकर तोड़ देने के संबंध में 33 केवी के जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र ने काकोरी थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।जूनियर इंजीनियर ने बताया कि शमीम अहमद, अजय सैनी नामक युवकों ने कई उपभोक्ताओं के साथ उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। उपकेंद्र का घेराव करते हुए उपकेंद्र में मौजूद एसएसओ राज यादव और संविदाकर्मी रामबालक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान शमीम ने राज यादव का फ़ोन छीनकर जमीन पर पटककर तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से गुस्सा, लखनऊ में सड़क पर उतरे लोग, एसएसओ को पीटा उपकेंद्र का सीयूजी फ़ोन भी पटक दिया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर न...