गंगापार, मार्च 5 -- होली के दिन उपकेन्द्र बरी से ड्यूटी कर घर जा रहा बिजलीकर्मी जैसे ही मरहा गांव के सामने पहुंचा कुत्ते से टकरा गया। इस घटना में बिजलीकर्मी के सिर में गंभीर चोटे आई। जानकारी पर शिक्षक वीरेन्द्र यादव मौके पर पहुंच गए, वह घायल को वाहन पर लाद इलाज के लिए सीएचसी मेजा ले गए। मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। गुनई गहरपुर गांव निवासी विजय बहादुर कुशवाहा 41 बरी सिरसा उपकेन्द्र पर काम करते हैं। रोज की तरह रात भर ड्यूटी करने के बाद बुधवार को सुबह वह बाइक से घर के लिए जा रहे थे, जैसे ही गांव से पहले मरहा गांव पहुंचे उनके रास्ते पर कुत्ता आ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.