फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली संशोधन बिल के खिलाफ गुरुवार को हजारों बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स, इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया और अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर होगी। हड़ताल को सफल बनाने के लिए बुधवार को शहर में ताबड़तोड़ गेट मीटिंग कर कर्मचारियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई। ईईएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा, ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी सहित अन्य नेताओं ने कहा कि सरकार बजट सत्र के दूसरे चरण में बिजली संशोधन बिल पारित करने की तैयारी कर रही है। इससे निजी कंपनियों को उपभोक्ता चुनने का अधिकार मिल जाएगा और सब्सिडी व क्रॉस सब्सिडी खत्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.