लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने घोषणा की है कि भगत सिंह, सुखदेव और राज गुरु के बलिदान दिवस (23 मार्च) पर बिजली कर्मचारी संघर्ष का संकल्प लेंगे। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि सभी जिलों में बिजली कर्मचारी सभाएं करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और पावर सेक्टर को सार्वजनिक क्षेत्र में बनाए रखने का संकल्प लेंगे। बिजली क्षेत्र में लगातार सुधारात्मक काम हो रहे हैं। लोकतांत्रिक तरीके से निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ में राणा प्रताप मार्ग स्थित फील्ड हॉस्टल परिसर में सभा भी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...