प्रयागराज, फरवरी 25 -- कालिंदीपुरम में एक बिल्डर के यहां स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को बिल्डर के साथियों ने घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस प्रकरण में धूमनगंज पुलिस ने बिल्डर समेत 10 के खिलाफ सरकारी काम में बांधा पहुंचाने, हमला करने, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी के आरोप में दूसरा मुकदमा भी दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, कसारी मसारी उपकेंद्र के एसडीओ संदीप सिंह और जेई प्रमोद कुमार अपनी टीम के साथ स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गए थे। इस दौरान कालिंदीपुरम निवासी बिल्डर फरहान अहमद के यहां स्मार्ट मीटर लगाने टीम पहुंची। वह स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दे रहा था। इस दौरान टीम को जांच में पता चला कि बिल्डर बाईपास करके बिजली चोरी कर रहा था। इसलिए स्मार्ट मीटर नहीं लगने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.