बिजलीकर्मियों ने ऊर्जा प्रबंधन पर लगाया मनमाने ढंग से समिति गठित करने का आरोप
लखनऊ, अगस्त 24 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संगठन ने पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन पर ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का उल्लंघन कर मनमाने तरीके से मानक समिति गठित करने का आरोप लगाया है। संगठन के महामंत्री देवेंद्र पांडेय ने बताया कि 22 अगस्त को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि विद्युत उपकेंद्रों के अनुरक्षण और परिचालन में कर्मचारियों की तैनाती का मानक तय करने के लिए एक समिति बनेगी। ऊर्जा मंत्री ने इस समिति में कॉरपोरेशन के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक के साथ संगठन पदाधिकारियों को भी शामिल करने का स्पष्ट निर्देश दिया था। हालांकि प्रबंधन द्वारा गठित छह सदस्यीय समिति से संगठन के प्रतिनिधियों को बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि मंत्री के निर्देशों की अनदेखी कर बनाई गई इस कमेटी से निष्पक्ष मानक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.