बिजली: बकाया पर कनेक्शन काटा, जेई से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
मथुरा, जून 22 -- बिजली चोरी रोकने एवं राजस्व वसूली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान मानागढ़ी गांव में करीब 28 हजार के बकाए पर टीम ने उपभोक्ता की बिजली काट दी। इससे आक्रोशित उपभोक्ता ने बिजलीघर पहुंचकर जेई एवं टीम से गाली गलौज कर धमकी दी। जेई के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। नौहझील थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विद्युत निगम के जेई ओमेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा नौहझील थाने में दी गई तहरीर में कहा कि वह निगम के कर्मी इन्द्रजीत, राहुल, पप्पन, कुलदीप, विनोद आदि के साथ राजस्व वसूली के मानागढ़ी गांव गए थे। यहां देवन्द्र के वाणिज्जिक संयोजन पर करीब 28 हजार रुपये बकाया था। बकाया राशि जमा न करने पर कनेक्शन को कटवा दिया गया। इसके बाद देवेन्द्र एवं सर्वेश बिजलीघर आए और मुझे एवं टीम के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.