बिजली, सड़क, ड्रेनेज और प्लॉट संबंधी लंबित फाइलों पर डीएम सख्त
मैनपुरी, जून 3 -- औद्योगिक क्षेत्र भोगांव में यूपीसीडा के आवंटियों और उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में मिशन समाधान विशेष शिविर का आयोजन किया गया। डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक-एक समस्या की विस्तृत समीक्षा की और उनके त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। शिविर में बिजली आपूर्ति, जर्जर सड़कें, पेयजल, ड्रेनेज, सीवर, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे और प्लॉट संबंधी लंबित मामले प्रमुखता से उठाए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने बिजली विभाग को औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित 11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के लिए तीन दिन के भीतर एनओसी जारी करने और निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.