देवघर, मार्च 14 -- देवीपुर। देवीपुर प्रखंड अंतर्गत देवघर एम्स निर्माण और अस्पताल चालू होने के बाद एम्स के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों को स्वरोजगार मिला है। एम्स देवघर के मुख्य गेट के बाहर सैकड़ों अस्थायी दुकानें लग गयी हैं। वहां से सैकड़ों लोगों का रोजगार के साथ एम्स में हर दिन हजारों की संख्या में पहुंचने वाले मरीज और उनके परिजन उक्त दुकानों से खरीदारी कर समय और पैसों की बचत करते हैं। उक्त दुकानों में समय पर जरूरत की लगभग चीजें मिल जाती हैं। वहीं दूसरी ओर इन दुकानदारों, मरीज व उसके परिजनों, स्थानीय ग्रामीणों की कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर मरीज व परिजनों, दुकानदारों आदि पर भी पड़ता है। अस्थायी कुछ दुकानों के परिसर में दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों और परिजनों को रात्रि विश्राम के लिए ठौर भी मिल जाता है। बावजूद वहां म...