धनबाद, जनवरी 9 -- बरोरा। मुराईडीह शुक्रवारी हटिया के संस्थापक सह झगराही गांव के निवासी रामरतन मंडल ने बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो को एक पत्र देकर मुराईडीह में प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाली हटिया में बिजली, पेयजल की व्यवस्था कराने के साथ शेड, चबूतरा, शौचालय निर्माण कराने की मांग की है। ताकि हटिया में खरीदारी करने आने वाले विक्रेताओं और खरीदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। रामरतन मंडल ने पत्र के माध्यम से विधायक को जानकारी दी है कि मुराईडीह में वर्ष 1997 से साप्ताहिक शुक्रवारी हटिया लगते आ रहा है। इससे पहले स्थानीय लोगों को दूर-दराज इलाके फुलारीटांड़ मंगरी हटिया, तोपचांची हटिया, कतरास हटिया आदि जगहों पर खरीदारी करने जाना पड़ता था। लेकिन मुराईडीह में साप्ताहिक शुक्रवारी हटिया लगने से एक दर्जन से अधिक गांव के सैंकड़ों ग्रामीण को लाभ मिला ...