बिजली, आपूर्ति और समाज कल्याण विभाग की स्थिति ठीक नहीं
इटावा औरैया, मई 28 -- इटावा। अपर जिलाधिकारी ने कहा है कि जनपद का कुल औसत प्रदर्शन प्रतिशत 57 है। यदि इसी प्रकार स्थिति बनी रही तो जनपद बॉटम टेन में पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आईजीआरएस की समीक्षा को प्रमुखता से लिया जा रहे है । पिछले तीन माह से जनपद की रैंकिंग में लगातार गिरावट आ रही है। मेहनत से काम करें और आईजीआरएस पर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल दो लाइन में जवाब देने से कार्य नहीं चलेगा, शिकायतकर्ता को समस्या का सही समाधान एवं संतुष्टिपूर्ण जानकारी देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में जनपद को मात्र 15 अंक प्राप्त हो रहे हैं तथा माह समाप्त होने में केवल 5 दिन शेष हैं, इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करें ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.