बागपत, जनवरी 31 -- बड़ौत। बड़ौत स्थित बिजरौल फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के अस्थायी ट्रायल रन का शुभारंभ बागपत के सांसद डॉ. रामकुमार सांगवान द्वारा किया गया। सांसद ने क्षेत्रवासियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए बिजरौल फाटक के अंडरपास को अस्थायी ट्रायल रन के लिए खोलने के निर्देश दिए, जिससे आम जनता को यातायात में तत्काल राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। सांसद डॉ. रामकुमार सांगवान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर, उच्च गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से स्थायी समाधान मिल सके। सांसद ने कहा कि बिजरौल फाटक पर बनने वाला रेलवे ओवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.