बागपत, जनवरी 31 -- बड़ौत। बिजरौल गांव में मारपीट और पथराव में मां-बेटा घायल हो गए। पीड़िता ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजरौल की रहने वाली कल्पना ने बताया कि उसका 15 वर्षिय बेटा सुमित गांव में जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। उसका बेटा वहां से भागकर घर पहुंच गया। हमलावर उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए और उनके घर पर पथराव कर दिया,जिसमें पत्थर लगने से वह भी घायल हो गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसपी के निर्देश पर बड़ौत कोतवाली में भरतवीर,विपिन,समंदर,सीमा व अंजलि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उनसे रंजिश रखते है,जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.