बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान का नासरपुर में स्वागत
मेरठ, जून 6 -- बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान का मवाना तहसील के ग्राम नासरपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सांसद बनने के बाद प्रथम आगमन पर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सांसद चंदन सिंह चौहान सबसे पहले ग्राम प्रधान धनपाल सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में लल्लू पंडित, नाहर सिंह, शत्रुधन, इस्लाम, राजवीर सिंह, रणवीर सिंह, ईलम सिंह, संतारपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, सहारपाल, ऋषिपाल, नरेश, ईश्वर, संतार पाल सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.