बिजनौर, जून 13 -- रिजर्व पुलिस लाइन, बिजनौर में शुक्रवार को तीन दिवसीय बरेली जोन की अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) व सेपक टकरा प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल ने किया। प्रतियोगिता 12 से 14 जून तक आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- वालीबाल के उद्घाटन मैच में मिर्जापुर ने चंदौली को हरायामहिला सेपक टकरा मुकाबले शुक्रवार को उद्घाटन समारोह के पहले दिन महिला सेपक टकरा वर्ग में शाहजहांपुर ने पीलीभीत को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में बदायूं ने मेजबान बिजनौर को 2-0 से पराजित किया, जबकि तीसरे मैच में शाहजहांपुर ने बरेली को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।पुरुष सेपक टकरा मुकाबले पुरुष सेपक टकरा वर्ग में मुरादाबाद ने अमरोहा को 2-0 से हराया। मेजबान बिजनौर ने अपने पहले मुकाबले में बदायूं को 2-0 से श...