अमरोहा, मई 5 -- बिजनौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर गजरौला निवासी महिला गंभीर घायल हो गई। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाईं निवासी अशोक की पत्नी सरोज सोमवार सुबह ट्रेन में सवार होकर बिजनौर से दवा लेने गई थीं। बिजनौर रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने उन्हें बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्थानीय आरपीएफ प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि ट्रेन से उतरते समय महिला घायल हुई थीं। जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.