संवाददाता, अप्रैल 9 -- बिजनौर जिले के महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एमवीएएसएमसी) में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। करीब डेढ़ माह पूर्व हुई घटना को कॉलेज प्रशासन ने करीब डेढ़ माह तक दबाए रखा और आंतरिक मामला मानकर सुलझाने का प्रयास करता रहा। मगर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन तक मामला पहुँचने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने जांच कराई और कड़ी कार्रवाई करते हुए एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के 11 छात्रों को दोषी पाया और उन्हें निलंबन व जुर्माने की सजा सुनाई है।डेढ़ महीने तक दबाए रखा मामला मेडिकल कॉलेज के सूत्रों के अनुसार, रैगिंग की घटना करीब डेढ़ महीने पहले घटित हुई थी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शुरुआत में इसे आंतरिक मामला मानकर सुलझाने या दबाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.