बिजनौर, अक्टूबर 7 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और विश्व भर में साल में इक्का-दुक्का मिलने वाले अत्यंत दुर्लभ 'स्टोन बेबी' (कैलशिफाइड फीटस) मामले का न केवल सही समय पर पता लगाया, बल्कि सफल ऑपरेशन कर पीड़ित महिला को नया जीवन प्रदान किया है। ग्रामीण पृष्ठभूमि की पीड़ित 36 वर्षीय महिला अब तक आठ बार गर्भवती हुई। चार बच्चे हैं, जबकि चार बार गर्भवती होने पर या तो गर्भसमापन हो गया अथवा कराना पड़ा। बीते मई माह में गांव के समीप ही कहीं डीएंडसी (सफाई) कराने के बाद से लगातार ब्लीडिंग की समस्या से जूझ रही थी। कई जगह इलाज कराने के बाद भी राहत न मिलने पर स्थिति गंभीर होती देख परिजनों ने उसे बिजनौर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाकर दिखाया।

डॉ. धारा की गहन जांच में सामने आई दुर्लभ स्थिति ​अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति र...