बिजनौर, फरवरी 26 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला संयुक्त चिकित्सालय के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। नए 200 बेडेड भवन में ओपीडी शुरू होने के बाद अब वार्डों को भी वहीं शिफ्ट करने की तैयारी तेज हो गई है। शासन के निर्देशानुसार, वार्डों के बेहतर संचालन और रख-रखाव की जिम्मेदारी तय करने के लिए प्राचार्य डॉ. तुहिन वशिष्ठ ने एक पाँच सदस्यीय हॉस्पिटल कमेटी का गठन किया है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के वार्ड पुराने भवन में संचालित हो रहे हैं, जबकि ओपीडी नए भवन में शिफ्ट हो चुकी है। अलग-अलग भवनों के कारण मरीजों और तीमारदारों को भाग-दौड़ करनी पड़ती है। नए भवन में वार्ड शुरू होने से ओपीडी और वार्ड एक ही बिल्डिंग में होने से आपात स्थिति में डॉक्टर तुरंत मरीज तक पहुंच सकेंगे। मरीजों को जांच और परामर्श के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी। 200 बेड की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.