बिजनौर में 18 अगस्त तक चलेगा कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान
बिजनौर, अगस्त 13 -- बिजनौर। एआईसीसी पर्यवेक्षक व राजस्थान की विधायक डा.शिखा मील बराला ने कहा कि कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत जिले में कर दी गई है। अभियान के तहत बूथ, मंडल और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ नए पदाधिकारियों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की जाएगी। अभियान 18 अगस्त तक चलेगा। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर मीडियाकर्मियों से वार्ता करते हुए राजस्थान की विधायक और एआईसीसी पर्यवेक्षक डा. शिखा मील बराला ने बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पहल पर संगठन सृजन अभियान कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और जवाबदेह बनाने का राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसके तहत स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की जा रही है। अभियान में सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.