बिजनौर, अप्रैल 14 -- बिजनौर/गंज दारानगर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निजातपुरा स्थित पूजा स्थल में रखी मूर्ति को शरारती तत्वों द्वारा खंडित करने से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पूजा स्थल परिसर में एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझकर जाकर शांत कियाl पुलिस ने नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्होंने मूर्ति को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। यह दृश्य देखते ही लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि यह धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली की चौकी गंज पुलिस तत्काल मौके पर पह...